फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बीच मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे जाम

Sat, 11 Nov 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण लगा जाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रूट पर शनिवार शाम को मथुरा की ओर से आने वाली एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। मालगाड़ी को हाथरस सिटी स्टेशन पर दो घंटे तक रोका गया। मालगाड़ी ने शहर की दो रेलवे क्रॉसिंग को जद में ले लिया। इससे शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। 
हाथरस सिटी के स्टेशन मास्टर ने बताया कि इंजन खराब होने के बाद मालगाड़ी को सिटी स्टेशन पर रोका गया और दूसरी मालगाड़ी में लगे दो इंजनों में से एक को निकालकर उसे रवाना किया गया। इस कसरत में दो घंटे का समय लग गया। खराब हुई मालगाड़ी में डिब्बों की संख्या ज्यादा होने के कारण बिजली कॉटन मिल और सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग को जद में ले लिया। इससे वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन
  अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश में ज्यादातर लोग वाहन लेकर तालाब चौराहे की तरफ पहुंच गए। इससे तालाब चौराहे पर भी जाम लग गया। वहीं शनिवार के दिन इस रेलवे ट्रैक पर रोजाना से अधिक 28 ट्रेनें पास हुईं। इससे भी पूरे दिन जाम जैसे हालात बने रहे। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन

मालूम हो कि मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक से हर रोज पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेन के अलावा कम से कम छह से आठ मालगाड़ी और दो जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेने गुजरती हैं। इस तरह आम दिनों में इन ट्रेनों की संख्या करीब 22 होती है। वहीं शनिवार को यह आंकड़ा चार जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनों के गुजरने के कारण कुछ बढ़कर 26 तक पहुंच जाता है। कई बार मालगाड़ियों की संख्या इससे ज्यादा भी हो जाती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें