फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो जनवरी को प्रभावित रहेगी हाथरस किला व टूंडला पैसेंजर

Fri, 27 Nov 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। दिल्ली शाहदरा यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक के चलते दो जनवरी को हाथरस किला और टूंडला पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस कारण हाथरस के यात्रियों को दिल्ली जाने और वहां से लौटने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

रेलवे ने दोनों ट्रेनों को गाजियाबाद स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट और शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि हाथरस किला स्टेशन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 64581 निर्धारित दिन हाथरस किला के बजाय गाजियाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
वहीं दिल्ली जंक्शन से हाथरस किला आने वाली ट्रेन संख्या 64582 गाजियाबाद स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इससे हाथरस किला स्टेशन से दिल्ली के बीच इस ट्रेन की नियमित सेवा प्रभावित रहेगी। इसी तरह टूंडला जंक्शन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 64583 भी दो जनवरी को गाजियाबाद स्टेशन से ही चलेगी। इस कारण हाथरस जंक्शन पर इस ट्रेन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को गाजियाबाद से आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें