फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Wed, 07 Feb 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
train - फोटो : file photo
विज्ञापन
मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर मुरसान स्टेशन के पास कंचना फाटक पर रविवार शाम पांच बजे मथुरा की ओर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई। कपलिंग टूटने के बाद ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण इंजन और आधे डिब्बे जहां फाटक से आगे निकल गए, वहीं आधे डिब्बे फाटक से पीछे रह गए। चालक और गार्ड की सूझबूझ से जल्द ही ट्रेन को रोककर कपलिंग जोड़ ली गई। इस दौरान आधे घंटे तक ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन


यह तो गनीमत रही कि जिस समय मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, उस समय किसी अन्य ट्रेन का आगमन नहीं था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कपलिंग कंचना फाटक के पास टूटी, जिससे मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंट जाने पर रेलवे कर्मियों की नजर पड़ गई और तत्काल ट्रेन को रुकवाकर कपलिंग जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई। हाथरस सिटी स्टेशन से इंजीनियरिंग सेक्शन के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और कपलिंग टूटने के कारणों की जानकारी करने में जुट गए। कपलिंग को जोड़े जाने के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि वह दोबारा न टूटे और मालगाड़ी अपने गंतव्य तक सही सलामत पहुंच जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें