फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाई दूज पर परिवर्तित रहेगा यातायात

Sun, 03 Nov 2024 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज पर भीड़ के मद्देनजर शहर में यातायात का मार्ग परिवर्तित किया गया है, ताकि जाम से निपटा जा सके।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह सात बजे से जलेसर रोड, चामड़ गेट चौराहा से आने वाले बड़े और मध्यम वाहन व चामड़ गेट की तरफ से आने वाले वाहन डीआरबी इंटर कॉलेज तिराहा से नगला भुस तिराहा बाईपास होते हुए आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और कासगंज की ओर जाएंगे। आगरा की ओर से आने वाले वाहन नगला भुस तिराहा से बाईपास होते हुए वाया हतीसा पुल मथुरा, अलीगढ़ और कासगंज की ओर जाएंगे। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन रुहेरी तिराहा से बाईपास होते हुए वाया हतीसा पुल मथुरा, आगरा की ओर जाएंगे। सिकंदराराऊ की तरफ से आने वाले वाहन कैलोरा चौराहा से सासनी बाईपास होते हुए वाया हतीसा पुल अलीगढ़, मथुरा, आगरा की ओर जाएंगे। शहर में बड़े व मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें