कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सात बरामई में एक युवक गंधक पोटाश पीसते समय बुरी तरह झुलस गया। गांव सात बरामई में 15 वर्षीय किशोर शिवम पुत्र संजू गंधक व पोटाश पीस रहा था। इसमें अचानक विस्फोट हो गया, जिससे शिवम बुरी तरह झुलस गया। परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि दो दिन पहले भी सहपऊ के गांव रसगवां में भी गंधक और पोटाश पीसते समय हुए धमाके से दो किशोर झुलस गए।