शहर के सराफा बाजार चौराहे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। सहालग के चलते शनिवार को शहर में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे घंटाघर, सराफा बाजार, लोहट बाजार, गुड़हाई बाजार, हलवाई खाना, पसरट्टा बाजार, कमला बाजार, नजिहाई बाजार और रामलीला मैदान में जाम लग गया। बाजारों के साथ प्रमुख चौराहों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
तालाब ओवरब्रिज पर कोतवाली सदर के सामने, मुरसान गेट, सासनी गेट चौराहा, घास मंडी, नवीपुर चौराहा, चामड़ गेट चौराहा और मथुरा रोड स्थित इगलास रोड फाटक पर वाहन फंसे रहे। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत हुई।
राहगीर मुकेश ने बताया कि उन्हें शादी में शामिल होने अलीगढ़ जाना था, लेकिन जाम के कारण हाथरस में ही फंस गए। कुछ सामान खरीदने के लिए शहर से होकर निकलना पड़ा, जबकि बाईपास से जाना बेहतर रहता। वहीं, गांव कैमार निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वह पहले चामड़ गेट, फिर नवीपुर चौराहे और तालाब ओवरब्रिज पर जाम में फंसे। उन्हें बुलंदशहर में शादी समारोह में पहुंचना था, लेकिन अब काफी देर हो जाएगी। सीओ ट्रैफिक दुष्यंत कुमार ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात है। पुलिसकर्मी यातायात सुचारू कराने में जुटे हैं।