फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो घंटे तक जाम ने सताया, पुल पर 20 मिनट फंसीं डीएम-एसपी की गाड़ियां

Sun, 15 Mar 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एसआई पुलिस की परीक्षा के दौरान तालाब ओवरब्रिज पर लगा जाम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था शनिवार को पूरी तरह चरमरा गई। पुलिस भर्ती परीक्षा और बागला कॉलेज रेलवे फाटक में आई तकनीकी खराबी के दोहरे दबाव ने शहर की रफ्तार को दो घंटे तक थामे रखा। डीएम, एसपी के काफिले की गाड़ियां भी तालाब चौराहा स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर फंस गईं। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक शहर के हर चौराहा पर भीषण जाम रहा।
विज्ञापन







अलीगढ़ रोड से शहर की ओर आने के लिए दो रास्ते हैं। गांधी तिराहा से एक रोड बागला कॉलेज, सासनी गेट के लिए निकल जाता है तथा दूसरा सीधे तालाब चौराहा रेल ओवर ब्रिज के लिए आता है। बागला कॉलेज रोड पर रेलवे फाटक है। शनिवार को इसका एक बूम खराब हो गया था। चटकने के कारण बूम गिरने का खतरा बना हुआ था, इसलिए रेलवे को तीन घंटे का ब्लॉक लेना पड़ा।



सुबह 10.55 पर फाटक बंद कर बदलने का काम किया गया। इधर फाटक बंद होते ही पूरा भार गांधी तिराहा से रेल ओवर ब्रिज के पुल पर आ गया। बड़े-छोटे वाहनों के कारण जाम लगा रहा। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते डीएम व एसपी भी निरीक्षण पर थे। कोतवाली सदर से अक्रूर इंटर कॉलेज तक आने में उन्हें 20 मिनट लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें