फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों की पालिका कर्मियों से नोकझोंक

Wed, 23 Oct 2024 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिका कर्मियों व व्यपारियों की बीच होती नोकझोंक।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
जीटी रोड पर मंगलवार शाम को गुमटी हटाने को लेकर व्यापारियों व पालिका कर्मियों के बीच नोकझोंंक हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को पालिका कर्मचारी जेसीबी को लेकर जीटी रोड से पर पहुंच गये। यहां नाले के पास से रामू माहेश्वरी की लोहे की गुमटी को हटाने लगे। जानकारी होने पर गुमटी स्वामी और उसके परिजन आ गए। उन्होंने पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। इस बीच हंगामे के साथ पालिका कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित पक्ष को समझा कर मामले को शांत कराया। पालिका ईओ श्री चंद का कहना है कि अतिक्रमण कर गुमटी लगाई थी। अब एक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें