फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सोने की चूड़ियां आई गिरवी रखने, व्यापारी पर तोड़कर एक हिस्सा छिपाने का आरोप, महिला ने किया हंगामा

Sun, 06 Sep 2026 02:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सहपऊ के सराफा बाजार में महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने व्यापारी पर सोने की चूड़ियों को तोड़ने का आरोप लगाया। हंगामे से वहां भीड़ लग गई। सूचना पर वहां पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
हंगामा करती महिला और जमा भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सराफा की दुकान पर सोने की चार सोनू की चूड़ियां गिरवी रखने के लिए रखने आई थी। सराफा व्यापारी ने चूड़िया में लगी हुई लाख को निकालते समय उनमें एक चूड़ी का कुछ हिस्सा तोड़कर अलमारी के नीचे छिपा लिया। उस हिस्से को छिपाते हुए उसके लड़के ने देख लिया। इसी को लेकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


गांव धाधऊ निवासी मुन्नी देवी पत्नी रवीन्द्र को घर में कुछ काम के लिए उसे रुपयों की जरूरत पड़ गई। वह अपने पुत्र सोनू के साथ चूड़ियां गिरवी रखने के लिए सराफा बाजार में आई। गिरवी रखने से पहले सराफा व्यापारी ने लाख निकालते समय एक चूड़ी का एक टूकड़ा तोड़ कर अलमारी के नीचे छिपा दिया जिसे सोनू ने देख लिया। 

इसी को लेकर उनके मध्य गर्मागर्मी होने लगी। महिला एवं उसका लड़का हंगामा करने लगे। उन दोनों के कुछ परिचित भी दुकान पर पहुंंच गए। हंगामा हाेते देख वहां पर आप-पास के दुकानदार एंव भीड़ एकत्रित हो गई । भीड़ से रास्ता भी जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझौता कर मामला शांत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें