कछला घाट से गंगा स्नान कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसके नीच दबने से एक बच्चे की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए, जिसमें से तीन की हालत गंभीर है।
सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव खेड़िया खुर्द से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली मे गंगा स्नान करने के लिए कछला घाट गए थे। स्नान कर वापस लौटते समय सोमवार देर रात कासगंज के गांव मोहनपुरा की नगला डोकरिया के पास ट्रॉली किसी तरह पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर 12 वर्षीय रमन पुत्र राकेश निवासी खेड़िया खुर्द की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कासगंज पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रॉली के नीचे दबने से 24 वर्षीय रोहित पुत्र वीरेंद्र, 20 वर्षीय अंकुर पुत्र मुकेश और 16 वर्षीय आशीष पुत्र मुकेश गंभीर घायल हो गए। इनका निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। ट्रॉली पलटने से 20 अन्य लोग मामूली घायल हुए हैं।