फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तालाब रेलवे क्राॅसिंग का फाटक खराब, एक घंटे जाम से बेहाल रहा शहर

Wed, 07 Jun 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला कॉलेज रोड पर खराब हुए रेलवे फाटक को ठीक करते कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे शहर के बागला कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग का फाटक अचानक खराब हो गया। इस वजह से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। करीब एक घंटे तक फाटक बंद रहने से बागला कॉलेज मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इसका असर शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा रहा। शहर के बाजार भी जाम से जूझते रहे। सुबह करीब 11 बजे फाटक सही हो सका और इसके बाद ही आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन




हालांकि इस बीच अलीगढ़ रोड से शहर के अंदर पहुंचने के लिए लोगों को ओवरब्रिज से होकर निकलना पड़ा। नतीजा, ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और यहां भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। उल्लेखनीय है कि शहर के मध्य से पूर्वाेत्तर रेलवे का मथुरा-कासगंज रेल मार्ग गुजरता है। शहर में करीब आधा दर्जन रेलवे क्रॉसिंग हैं। यहां से ट्रेनों के आवागमन के दौरान हर रोज जाम लगता है।



मंगलवार की सुबह शहर के बागला काॅलेज रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह करीब 10 बजे फाटक खराब हो गया। इस कारण फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची टीम ने फाटक की मरम्मत का काम किया। काफी देर बाद फाटक सही होने के बाद आवागमन सुचारू हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन





शहर के अलीगढ़ रोड की ओर काम से जा रहे थे। अचानक फाटक खराब हो गया। इस कारण खड़े हुए हैं। फाटक खराब होेने से चलते गंतव्य की दूरी तय करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
-अमित कुमार, राहगीर




शहर के बागला कॉलेज क्रॉसिंग पर आए-दिन फाटक खराब होने और ट्रेनों के गुजरने से जाम रहता है। मंगलवार को भी फाटक खराब होने के चलते काफी देर तक इंतजार करना पड़ा है। जाम के चलते परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन

-रविंद्रपाल, राहगीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें