फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों में मारी टक्कर, भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

Fri, 23 Oct 2026 10:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
 
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबी बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे लक्ष्मी गोपाल हेल्थ केयर एंड पैरामेडिकल ट्रस्ट के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बाइकों पर सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर एक बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। बाइक ट्रैक्टर के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


सादाबाद-जलेसर मार्ग पर एक बाइक पर जलेसर की ओर से आगरा निवासी अविनाश एवं गांव लोधई निवासी राजेश दीक्षित और दूसरी बाइक पर गांव चाहरी थाना मांट जनपद मथुरा निवासी पदम सिंह एवं उनकी चाची शीला देवी आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें लक्ष्मी गोपाल हेल्थ केयर एंड पैरा मेडिकल ट्रस्ट के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में ये सभी घायल हो गए।

राहगीरों ने घायल अविनाश और राजेश दीक्षित को निजी अस्पताल और पदम सिंह व उनकी चाची शीला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें