फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अवैध खनन की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मांगे अभिलेख, प्रस्तुत न करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 30 Jan 2025 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कार्यवाहक तहसीलदार का कहना है कि ट्रैक्टर चालकों और भट्ठा मालिकों से तहसील पर पूरे अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यदि वह अभिलेख प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
कार्यवाहक तहसीलदार द्वारा पकड़े मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव करकौली जाने वाले मार्ग पर कार्यवाहक तहसीलदार अंजली सिंह ने अवैध खनन की मिट्टी से भरीं दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ लीं। मामले में अभिलेख मांगे गए हैं, न देने पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि वह मिट्टी को भट्ठे पर ईंट पथाई के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद वह भट्ठा मालिक को बुलाने चले गए, जबकि कार्यवाहक तहसीलदार उस स्थान पर पहुंच गईं, जहां से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। उन्होंने पाया कि मौके पर जेसीबी ने खेत में काफी गहरा गड्ढा कर दिया है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। कार्यवाहक तहसीलदार का कहना है कि ट्रैक्टर चालकों और भट्ठा मालिकों से तहसील पर पूरे अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यदि वह अभिलेख प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें