फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉला ने स्कूटी में मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, मासूम घायल

Sun, 10 Mar 2024 12:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आईटीबीपी में कांस्टेबिल युवक अपनी पत्नी एवं चार वर्षीय पुत्र के साथ स्कूटी पर आगरा के टेढ़ी बगिया पर बनाए गए नए आवास पर जा रहा था । जैसे ही उसकी स्कूटी गांव खंदौली को पार कर लाल मन्दिर पर पहुंची, तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला ने टक्कर मार दी । टक्कर लगने उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर थाना खंदौली से आगे लाल मन्दिर के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉला में ने स्कूटी को टक्कर मार दी । टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से उसका चार वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया और पति को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन

 
7 मार्च दोहपर को सादाबाद के ग्राम पंचायत बिसावर के मौजा नगला शेखा निवासी सूरज आईटीबीपी में कांस्टेबिल पद तैनात है। वह अपनी 28 वर्षीय पत्नी आरती एवं चार वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के साथ स्कूटी पर आगरा के टेढ़ी बगिया पर बनाए गए नए आवास पर जा रहा था । जैसे ही उसकी स्कूटी गांव खंदौली को पार कर लाल मन्दिर पर पहुंची, तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला ने टक्कर मार दी । 

टक्कर लगने उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वह और उसका पुत्र उछल कर दूर जा गिरा, जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया । पुत्र को आगरा रेफर कर दिया है गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई । आरती के मौत की सूचना पर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें