फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: बारिश के कारण फिसला ट्रैक्टर, पीछे से टकराए दो ट्रक और कार; बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 20 Mar 2026 11:56 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर फिसल गया। ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में उसके पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। इसी दौरान ट्रक के पीछे आ रही एक अर्टिगा कार ट्रक के नीचे जा घुसी और पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकराए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बरौस स्थित केआर कोल्ड स्टोर के सामने एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार सवार यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण सड़क पर फिसलन काफी बढ़ गई थी। केआर कोल्ड स्टोर के पास अचानक आलू से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर फिसल गया। ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में उसके पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। इसी दौरान ट्रक के पीछे आ रही एक अर्टिगा कार ट्रक के नीचे जा घुसी और पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस चेन रिएक्शन टक्कर में अर्टिगा कार में सवार यात्री बीच में फंस गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली निरीक्षक विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि ट्रैक्टर के फिसलने के कारण उसे बचाने के प्रयास में चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इनमें दो ट्रक और एक कार शामिल है। किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है और न ही कोई जनहानि हुई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू करवा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें