बिसावर के गांव पिपरामई में आलू की बुवाई के लिए खेत तैयार करते समय देर रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और उसका साथी ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव में रविवार देर रात आलू की बुवाई के लिए ट्रैक्टर से खेत तैयार किया जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। चालक और एक अन्य युवक इसके नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान नगला भूरा निवासी दिनेश उर्फ दिनों और कालीचरण उर्फ कलुआ के रूप में हुई है। हादसे में दिनेश के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि कालीचरण की कमर में गंभीर चोट आई है। दोनों को चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया।