फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

Sat, 26 Sep 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
घायल बाइक सवार।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव सैंगला के निकट शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हमीरपुर निवासी 76 वर्षीय जसवीर उर्फ जसपाल की मौत हो गई, जबकि ठाकुरदास (49) निवासी पवई जरईया समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हसायन से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया। तीसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बताया गया कि हमीरपुर जनपद से कुछ लोग गांव बाण अब्दुलहईपुर के बाहर अशुंआ बाबा के पास दवा लेने आए थे। सामान की जरूरत पड़ने पर वे तांत्रिक की बाइक लेकर कस्बे की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से भवन निर्माण सामग्री लादकर तेज गति से आ रहे छोटे छह पहिया ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क से नीचे खेत में जा गिरे।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जसवीर उर्फ जसपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हुई है। मामले की जांच कर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें