फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक दिन पहले ही खरीदी थी बाइक, मथुरा से लौट रहे थे, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पिता की मौत

Mon, 10 Apr 2023 06:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिले के गांव भगवंतपुर निवासी 60 वर्षीय योगेश कुमार बेटे आलोक के साथ बाइक से मथुरा से गांव लौट रहे थे। राया-हाथरस रोड़ पर बिचपुरी चौकी के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। योगेश की मौके पर ही मौत हो गई और आलोक घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस रोड़ पर सोमवार को ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चला कर बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब एक बजे हाथरस जिले के गांव भगवंतपुर निवासी 60 वर्षीय योगेश कुमार बेटे आलोक के साथ बाइक से मथुरा से गांव लौट रहे थे। राया-हाथरस रोड़ पर बिचपुरी चौकी के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। योगेश की मौके पर ही मौत हो गई और आलोक घायल हो गया। नई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके का फायदा उठा कर चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। ट्रैक्टर में हार्डवेयर का सामान रखा था और चालक पास के ही गांव का बताया जा रहा है। 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को उपचार के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भतीजे संजय शर्मा ने थाना राया में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही खरीदी थी बाइक 
जिस बाइक के साथ हादसा हुआ है वह रविवार को ही खरीदी गई थी। भतीजे संजय ने बताया की रविवार को चाचा योगेश कुमार ने हाथरस से बाइक खरीदी थी और सोमवार के दिन मथुरा से एक जमीन का बैनामा करा कर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें