फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर, लय, ताल पर झूमे लोग

Sun, 25 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं गायिका प्रीति । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में रविवार की शाम सुर, लय और ताल के संगम में डूब गई। मौका था, संगीत सम्मेलन का। कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए हजारों की भीड़ मेला पंडाल में उमड़ी थी। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। भीड़ को संभालने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त थे।
विज्ञापन


वॉच टावर और सीसीटीवी कैमरों से भीड़ की गतिविधि की पैनी निगरानी की जा रही थी। कार्यक्रम स्थल पर दाखिल होने के लिए भीड़ को सुरक्षा कर्मियों की सख्ती का सामना करना पड़ा। कई बार लोगों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोक-झोंक भी हुई, जिससे गेट पर हंगामा भी हुआ।

बेकाबू भीड़ को संभालने में देर रात तक पुलिस और पीएसी इधर से उधर दौड़ रही थी। भीड़ को संभालने में पुलिस कर्मी लाठियां फटकार रहे थे। देर रात कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने फीता काटकर किया। संयोजक राजेश गुड्डू और महेंद्र सिंह सोलंकी ने सुमन के अलावा एसडीएम सदर राकेश गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव का जोशीला स्वागत किया।
विज्ञापन


एंकरिंग की कमान गरिमा कपूर ने संभाली। गरिमा ने कई बार कॉमेडी करके भीड़ को ठहाके लगवाए। सतरंगी रोशनी में सराबोर मंच पर सबसे पहले गायक आनंद परमार ने पंजाबी गीत की प्रस्तुति से भीड़ को भांगड़ा करवाया। इसके बाद गायिका मिस प्रीति ने सूफी गीत दमादम मस्त कलंदर, अली दा पहला नंबर गाकर भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया।

प्रीति ने मन सात समंदर डोल गया तू इन आंखों से बोल गया, ले तेरी हो गई यार सजना बे सजना, गाकर भीड़ को मदहोश कर दिया। दम मारो दम, मिट जाए गम, बोलो सुबह शाम, हरे कृष्णा हरे राम, गीत की प्रस्तुति पर भी खूब तालियां बजीं। पिया तू अब तो आजा, गीत पर भीड़ झूम उठी। देर रात तक रंगारंग प्रस्तुतियों के इस सिलसिले का भीड़ पूरा लुत्फ उठा रही थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें