फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालगों की शुरुआत के साथ हाथरस में टमाटर हुआ महंगा

विज्ञापन
हाथरस के बाजार में बिकतीं सब्जियां। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
सहालगों की शुरुआत के साथ टमाटर महंगा
विज्ञापन

अन्य सब्जियों के दामों में भी हुई बढ़ोतरी, लोगों को करनी पड़ रही ज्यादा जेब ढीली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सहालग शुरू होते ही सब्जियों की कीमत में उछाल आ गया है। टमाटर ने अर्ध शतक लगा दिया है। अन्य सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। इस कारण लोगों को सब्जी खरीदने में अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।
देवोत्थान एकादशी के साथ ही सहालगों की शुरुआत हो गई। सहालगों का दौर शुरू होते ही सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी हो गई। गोभी बैगन को छोड़कर सभी सब्जियों की कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही हैं। आलू के दाम भी बढ़े हुए हैं। सहालगों की शुरुआत के साथ ही फलों की कीमत बढ़ गई है। दुकानों पर सजे फलों की कीमत आदमी को डरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सब्जियों के प्रति किलो के रेट
टमाटर 50, हरी मिर्च 40, मटर 80, भिंडी 40, गाजर 60, अदरक 100, मैथी 40, लहसन 300, प्याज 60, पालक 40, चुकंदर 80, बंदगोभ 60, बैगन 20, मूली 20, धनिया 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
सहालगों में सब्जियों की आवक कम होने के कारण दाम बढ़े हुए हैं। सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण बिक्री भी प्रभावित हो रही है।
-बंशी, सब्जी विक्रेता
सब्जियों के दाम इन दिनों आसमान पर पहुंच गए हैं। इस कारण सब्जी खरीदने में अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।
-राजेंद्र, ग्राहक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें