फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में भेंट की शौचालय सीट

Mon, 04 Dec 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खुले में शौचमुक्त ग्राम पंचायत रामपुर विकास खंड सासनी में सर्वसमाज की निर्धन बारह कन्याओं का विवाह समारोह अंबेडकर पार्क में ग्राम प्रधान विनोद कुमार कुशवाहा के संयोजन में हुआ।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता संदेश देते हुए मुख्यमंत्री से गांधी जयंती पर सम्मानित ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों ने 12 कन्याओं को शौचालय बनवाने के लिए शौचालय सीट देकर विदा किया। सर्वसमाज की निर्धन कन्याओं में दो मुस्लिम व दस हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। ग्राम रामपुर की नौ, अजीतपुर की दो व देवी नगर की एक निर्धन कन्या का विवाह हुआ।

ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान को भी इस सामूहिक विवाह से जोड़ा गया है। शौचालय मां और बहनों की मर्यादा से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण मुद्दा है। अत: प्रत्येक परिवार को शौचालय का प्रयोग करना चाहिए। योगेश कुमार सारस्वत, डॉ. ललित उपाध्याय जिला परियोजना समन्वयक,  विभोर महेश्वरी, धीरेंद्र कुमार सिंह ने नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर  सुरेंद्र  कुमार, गीता देवी, राजेश कुमार, रामेंद्र यादव, सोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें