फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को देंगे शौचालय का तोहफा

Tue, 01 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
rakhi
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने की एवज में बहन को तोहफा और दक्षिणा तो सभी भाई देंगे, लेकिन जिले के कुछ भाइयों ने सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में सहभागी बनते हुए इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को शौचालय का अनूठा तोहफा देने की ठानी है। ये भाई अपने संसाधनों से शौचालय बनवाकर अपनी बहनों को राखी का तोहफा देंगे।
विज्ञापन


ऐसे कुछ भाइयों के प्रस्ताव भी पंचायतराज विभाग को मिले हैं। ऐसे भाई-बहनों को डीएम छह अगस्त को सम्मानित करेंगे और उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे।

दरअसल, डीएम अमित कुमार सिंह ने गांवों को खुले में शौचमुक्त करने की मुहिम को प्रभावी बनाने के लिए रक्षाबंधन से पहले राखी की लाज प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा, जोकि रक्षाबंधन से पहले अपनी बहन को शौचालय बनवाकर देंगे। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए तहसील, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर होर्डिंग्स भी लगवाए गए हैं। सभी वर्गों के लोगों से इस रोचक प्रतियोगिता से जुड़कर समाज में अपना मान बढ़ाने और सरकारी अभियान में बेहतर सहयोग की मिसाल पेश करने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


डीएम की इस पहल पर कई लोग इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए आगे आए हैं। इसमें सबसे पहला नाम है मुरसान ब्लॉक के गांव महमूदपुर ब्राह्मणान निवासी विपिन लवानिया का। विपिन ने अपनी मुंहबोली बहन संतोषी देवी पत्नी रामखिलाड़ी के लिए शौचालय बनवाने का संकल्प लिया है। इस विधवा महिला के पास न तो आवास है और न ही शौचालय। महिला के गरीब भाई ने थोड़ी जगह दी है, जिसमें वह उसके लिए शौचालय बनवाएंगे।

हसायन ब्लॉक के गांव रसूलपुर निवासी तरुण सारस्वत पुत्र उमेशचंद्र सारस्वत भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन अंकिता सारस्वत को शौचालय का उपहार देंगे, जबकि इसी गांव के शिवकुमार पुत्र देवेंद्र कुमार अपनी बहन कु. अंजली को शौचालय का तोहफा देने जा रहे हैं। गांव शंकरपुर के सचिन कुमार भी अपनी बहन तुलसी के लिए शौचालय बनवाएंगे तो गढ़ी अहवरन के ओंकार सिंह भी गांव में अपनी मुंहबोली बहन ममता देवी को शौचालय का निर्माण कराके उपहार दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें