फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: श्वांस नली में दूध अटकने से मासूम की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव अखैपुर में शुक्रवार सुबह ढाई माह के बच्चे की श्वांस नली में दूध अटकने से मृत्यु हो गई। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




गांव अखैपुर निवासी मजदूर छोटेलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसका ढाई माह का बेटा भली प्रकार सोया था। शुक्रवार सुबह मां ने उसे दूध पिलाया। दूध पिलाते समय अचानक बच्चा खांसने लगा। वह रोने का प्रयास कर रहा था, लेकिन रो नहीं पा रहा था तथा शरीर में ऐंठन होने लगी।



बच्चे की आंखें खुली रहने और छटपटाता देख परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि बच्चे को मृत अवस्था में ही इमरजेंसी में लाया गया था। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें