Hathras News: सिटी में आज
Sun, 31 Aug 2025 02:50 AM IST
सार
हाथरस शहर में 31 अगस्त को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस का खेल स्टेडियम
- फोटो : संवाद
- सुबह 10 बजे जिले के सभी पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन होगा।
- सुबह 9 बजे कस्बा सासनी के श्रीराधा कृष्णा मंदिर से राधारानी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- शाम 5 बजे सिकंदराराऊ में राधाष्टमी के मौके पर नगर की मंडी गांधीगंज के भोले बाबा मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
- शाम 5 बजे सिकंदराराऊ में बगिया बारहसैनी मंदिर पर कन्या नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे खेल स्टेडियम में जूनियर बालक एवीएन बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
- सुबह 7 बजे खेल स्टेडियम से संडे ऑन साइकिल रेस का आयोजन होगा।
- दोपहर 2 बजे अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर पर श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी।
- शाम 4 बजे सिटी स्टेशन रोड पर हरी सदन में भागवत कथा का आयोजन होगा।
- रात 9 बजे नयागंज व हलवाई खाना स्थित जैन मंदिर में दश लक्षण पर्व पर उत्तम सोच कार्यक्रम का आयोजन होगा।
- दोपहर 12 बजे सहपऊ के वासुदेव फॉर्म में भागवत कथा का आयोजन होगा।