फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराएं छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का प्रचार करते कांग्रेसी। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

नगर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलास्तरीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 13-14 सितंबर को होना है। इसमें भाग लेने के लिए छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण करा लें ये बातें नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कही।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज, विद्यापीठ इंटर कालेज, केएल जैन इंटर कालेज एवं सीमेक्स इंटरनेशनल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्य से मिलकर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में शामिल कराने की अपील की। कांग्रेेस प्रतिनिधि मंडल में महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष सुरेश मल्ल, जीवन किशोर लवानियां, डॉ. काशिम खां, नरेश पांडे, कयूम खां, विजय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें