फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीजेड में ताबड़तोड़ कटौती से हाहाकार

Sun, 28 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिले के टीटीजेड क्षेत्रों में अंधाधुंध विद्युत कटौती किए जाने से हर वर्ग के लोगों का हाल-बेहाल है। जिले के हाथरस शहर, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ टीटीजेड क्षेत्र हैं, फिर भी यहां 10 से 12 घंटे की विद्युत कटौती की जा रही है। विद्युत विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हैं। सवाल यह है कि जब इस समय ओवरलोडिंग के हालात भी नहीं हैं तो फिर क्यों एकाएक टीटीजोन में अंधाधुंध कटौती कराई जा रही है। इस सवाल का जवाब स्थानीय बिजली अधिकारियों के पास भी नहीं है।यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं और दो मार्च से सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा भी शुरू होने वाली हैं। परीक्षा के दौरान भी दिन और रात के समय विद्युत कटौती होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई, लिखाई में भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पढ़ाई के समय बिजली गुल होने से विद्यार्थी विभागीय अधिकारियों को कोसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दस से बारह घंटे की विद्युत कटौती होने से कारखानों में काम-काज भी प्रभावित हो रहा है। रंग-गुलाल की फैक्ट्रियों में भी विद्युत कटौती के चलते डिमांड के अनुसार माल तैयार नहीं हो पा रहा है। छोटे-छोटे व्यापारी भी विद्युत कटौती से परेशान हैं। किसानों के खेतों में गेहूं की फसल में पानी नहीं लग पा रहा। विद्युत कटौती से खेतों में फसल सूख रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें