प्रसारित हो रहे वीडियो में पीड़ित ने लिखा है कि वह व उसका परिवार मोहल्ले के ही कुछ लोगों के आतंक से परेशान है। आए-दिन यह लोग उसे और उसके परिवार को परेशान करते हैं। इस कारण वह अपना मकान बेचकर पलायन करने के लिए मजबूर है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला खिजरगंज (कटरा) निवासी एक परिवार ने कुछ लोगों की दबंगई से परेशान होकर मकान बेचने का पोस्टर लगा दिया है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मोहल्ला खिजरगंज (कटरा) निवासी मोहम्मद खालिद कुरैशी पुत्र मोहम्मद असलम कुरैशी ने यह पोस्टर अपने मकान पर लगाया है। प्रसारित हो रहे वीडियो में पीड़ित ने लिखा है कि वह व उसका परिवार मोहल्ले के ही कुछ लोगों के आतंक से परेशान है। आए-दिन यह लोग उसे और उसके परिवार को परेशान करते हैं। इस कारण वह अपना मकान बेचकर पलायन करने के लिए मजबूर है।