हाथरस के कस्बा पुरदिलनगर में आतंक के विरुद्ध भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। इसमें भारतीय सेना की जय-जयकार हुई। साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी भी दी।
तिरंगा शौर्य यात्रा में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यात्रा में शामिल होते हुए विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि माताओं-बहनों के माथे से सिंदूर मिटाने का दुस्साहस करने वाले आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प ही 'ऑपरेशन सिंदूर' का मूल उद्देश्य था। यह ऑपरेशन नए भारत की अदम्य शक्ति, अटूट संकल्प और मातृशक्ति की रक्षा के प्रति समस्त भारतवासियों के सामूहिक संकल्प का भी प्रतीक है।
तिरंगा शौर्य यात्रा में भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन किया तथा गलती पर पाक को बार-बार मारने की चेतावनी दी। सुरेश चन्द्र आर्य, सचिन दीक्षित मण्डल अध्यक्ष, संतोष पाथोर, बंटी आर्य, शैलेश काकाणी, हरीश गोयल, प्रवेश परमार, संजय द्विवेदी ने भी यात्रा को संबोधित किया। यात्रा बाजार व नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
यात्रा में सचिन माहेश्वरी, खुशवंत पचौरी, डॉ सुनहरी लाल कुशवाहा, नरेन्द्र आर्य, सभासद गौरी शंकर बघेल, ऋषिकांत, मुहम्मद राजा, पंकज दिवाकर, नरेश कुमार, मुनीर अहमद, तहसीन खान, कृष्ण कुमार शर्मा, मोहन सिंह कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, शशिकांत शर्मा, रोविन पाथोर, अभिनव जाखेटिया, सुरेश चौहान, गोलू शर्मा, विष्णु कुमार, हरप्रसाद बघेल, रवि कुशवाहा, मोनू शर्मा, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, टीकम सिंह, मुन्नालाल कुशवाह आदि हाथों में तिरंगा लेकर मौजूद रहे।