फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश में टिनशेड-दीवार गिरी, बचा परिवार

Wed, 14 Aug 2024 03:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में सोमवार रात को हुई बारिश से बेनामी दिवाकर के प्लॉट में खड़ी दीवार टिनशेड सहित ध्वस्त हो गई। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बेनामी के पास भूमि नहीं है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने प्लॉट पर दीवार बनवाकर उसके ऊपर सीमेंट का टिनशेड डाल रखा था। उसमें ही उनका परिवार रह रहा था। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश में सीलन आने के कारण सोमवार की रात को दीवार धराशाई हो गई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फाॅर्म भरने का प्रयास किया था। प्रधान के आवास बनवाने के आश्वासन पर उन्होंने कहीं फाॅर्म नहीं भरा। अब वह खुले आसमान के रहने को मजबूर हैं।
इधर, रविवार को गांव कुरसंडा में छत गिरने से 12 वर्षीय नेहा घायल हो गई। गांव कुरसंडा निवासी नरेश प्रजापति बारिश के कारण दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत पर उगी घास को उखाड़कर फेंकने गए थे। अचानक छत का पत्थर निकलकर किशोरी के ऊपर गिर गया, जिससे वह घायल हो गई। परिजन बालिका को निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें