अब जिले के मरीजों को खून की कई महत्वपूर्ण जांचों के लिए निजी लैब पर नहीं जाना होगा। बागला जिला अस्पताल में ही मरीजों को अब थायराइड व हार्मोंस की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन स्तर से जिला अस्पताल को अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं।
बागला जिला अस्पताल में हार्माेंस के साथ थायराइड की जांच की सुविधा नहीं है। अगर जिला अस्पताल के डॉक्टर यह जांचें लिखते हैं तो मरीजों को निजी लैबों में मोटा खर्चा करना पड़ता है। निजी लैबों में इन जांच के लिए दो हजार रुपये तक वसूल किए जाते हैं, लेकिन अब मरीजों को जिला अस्पताल में ही इन जांचों की सुविधा मिलेगी। इन जांचों के लिए रोजाना जिला अस्पताल में 100 से 150 मरीज आते हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.सूर्यप्रकाश ने बताया कि शासन से मिली मशीनों को मई महीने में ही इंस्टॉल कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जून से मरीजों को इन जांचों की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
-