फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के चार ठग दबोचे: ऑनलाइन सीमेंट, सरिया बेचने के नाम पर करते थे ठगी, ऐसे फंसाते थे लोगों को

Sat, 14 Dec 2024 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस ने अन्तर्राज्यीय  गिरोह के चार सदस्यों को हतीसा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह वेबसाइट बनाकर उस पर सीमेंट, सरिया आदि को सस्ते दामों पर बेचने का विज्ञापन डालता था। उस पर फर्जी मोबाइल नंबर होते थे। ठग सस्ते में निर्माण सामग्री बेचने के नाम पर रुपया अपने खाते में जमा करा लेते।
विज्ञापन
पकड़े गए चार ठग और बरामद सामान - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस पुलिस ने चित्रकूट के चार ठगों को हतीसा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व अन्य वेबसाइट पर सस्ते दामों में सीमेंट, सरिया आदि को बेचने के लिए फर्जी मोबाइल नंबर डालकर विज्ञापन दिखाते थे। लोगों का फोन आने पर सस्ते दामों में सामान देने के नाम पर रुपये अपने खातों में डलवा कर ठगी करते थे। 

विज्ञापन


हाथरस की साइबर क्राइम पुलिस ने अन्तर्राज्यीय  गिरोह के चार सदस्यों को हतीसा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह वेबसाइट बनाकर उस पर सीमेंट, सरिया आदि को सस्ते दामों पर बेचने का विज्ञापन डालता था। उस पर फर्जी मोबाइल नंबर होते थे। जिन्हें सीमेंट, सरिया आदि की जरूरत होती थी, वो इनसे संपर्क करते। ठग सस्ते में निर्माण सामग्री बेचने के नाम पर रुपया अपने खाते में जमा करा लेते। उसके बाद वह नंबर बंद हो जाता था। पकड़े गए अभियुक्तों से 100500 रुपए नगद बरामद किए हैं। एसपी हाथरस ने पुलिस टीम को25000 रुपये के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया है।

विज्ञापन

ऐसे ठगा

सूबेदार बनवारी लाल पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सुजिया अलहापुर चुरसैन हाथरस ने तहरीर दी कि मुझे घर बनवाने के लिए सीमेंट, सरिया के डिस्ट्रिब्यूटर को गूगल पर सर्च किया। 6 अक्तूबा को सुखदेव मिश्रा ने फोन कर सामान देने की बात की। तय होने के बाद पैसे भी उनके एकाउन्ट में भेज दिये, किन्तु सामान नहीं भेजा गया। फोन बंद आने पर साथ ठगी होने का पता चला। तब मामला साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया।

ऐसे ठगते थे
गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन वेबसाइट पर अपना फर्जी मोबाइल नम्बर डाल देते हैं। सरिया, सीमेन्ट व अन्य सामान का विज्ञापन करते हैं। जब हमारे पास लोगों के फोन आते हैं, तो उन्हें हम लोग सस्ते दामों पर सामान बेचने की कहकर फंसा लेते हैं। उनसे रूपये अपने फर्जी खातों में डलवा लेते हैं। आधार कार्ड का पता बदलवाकर उनसे सिम निकलवाते है तथा खाता खुलवाते है। गिरोह का मुखिया प्रिन्स है, जो जामताडा झारखंड में रहता है। गिरोह करीब छह महीने से कुंडली, सोनीपत, हरियाणा में रहकर ठगी का कार्य कर रहे थे। इन लोगों ने अपने सहअभियुक्त जीतलाल पुत्र गयापाल निवासी ग्राम लाखीपुर थाना खागा जिला फतेहपुर (जिसकी कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो चुकी है) के साथ मिलकर हाथरस के रहने वाले बनवारी लाल के साथ ठगी की। 
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार

  1. देव कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी नुनार थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
  2. भारत सिंह पुत्र अनिरूद्ध प्रसाद निवासी नुनार थाना पहाडी जनपद चित्रकूट ।
  3. रवि पुत्र सन्तोष कुमार निवासी छोटी मडैयन थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट ।
  4. अशोक कुमार पुत्र रामअधीन निवासी छोटी मडैयन थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट ।

ये हुआ बरामद
  • 100500 रुपये 
  • 15 स्मार्ट मोबाइल फोन
  • 13 एटीएम कार्ड 
  • 24 आधार कार्ड । 
  • 26 सिम कार्ड ।
  • 14 पेन कार्ड
  • 3 मतदाता फोटो पहचान पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें