फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगाने के नाम पर ठग लिए 20 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 20 हजार रुपये
विज्ञापन

दो युवकों ने की शिकायत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से 20-20 हजार रुपये की ठगी हुई है। इस सिलसिले में कोतवाली हाथरस गेट के चौबे वाले महादेव मंदिर के निकट गैलबे इंडिया लिमिटेड के नाम से फर्म चलाने वाले पर लगाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।
शहर के सिकंदराराऊ रोड चौबे वाले महादेव के पास पूर्वांचल के कुछ लोग गैलबे इंडिया लिमिटेड नाम से एक फर्म का संचालन कर रहे हैं। आरोप है कि यह लोग युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते हैं और उनसे रुपये ऐंठकर अपनी कंपनी के प्रोडक्ट बाजार में बिकवाते हैं, लेकिन जब युवाओं को इनकी हकीकत पता चलती है तो उनमें से कुछ पुलिस के पास पहुंच जाते हैं तो कुछ अपने घर लौट जाते हैं। ऐसा ही कुछ संदीप और सुनील निवासीगण अग्रसेन उन्नाव के साथ हुआ। इन दोनों युवकों को नौकरी दिलाने के नाम से बुला दिया और 20-20 हजार रुपये लेकर अपनी कंपनी के प्रोडक्ट हाथ में थमा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर युवकों ने अपने पैसे मांगे तो उनके साथ मारपीट कर दी। जिस पर दोनों युवक पुलिस के पास पहुंचे, यहां पर पुलिस ने फर्म मालिक को भी पकड़कर थाने में बिठा लिया। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि नौकरी देने के नाम पर युवाओं पैसे ऐंठने का मामला आया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें