फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जातिसूचक गालियां देने पर दोषी को तीन साल कैद की सजा

Wed, 08 Feb 2023 08:08 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने के दोषी तीन साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार सुरेश चंद निवासी राजपुर थाना हाथरस जंक्शन ने 9 फरवरी 2008 को थाना हाथरस जंक्शन पर तहरीर दी। इसमें उसने कहा कि वह राजपुर से सामान खरीदने हाथरस जंक्शन आ रहा था। रेलवे स्टेशन पुल के नजदीक उसकी बाइक में दिनेश चंद शर्मा निवासी विधिपुर ने टक्कर मार दी। जब उसने इस पर दिनेश को टोका तो मारपीट और जातिसूचक शब्द कहे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) त्रिलोकपाल सिंह के न्यायालय में हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दिनेशचंद शर्मा को दोषी मानते हुए तीन साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर उसे अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक दिनेशपाल सिंह ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें