बागला डिग्री कॉलेज परिसर में पूर्व छात्रों ने एक गुट ने बीए द्वितीय वर्ष के छात्र को डरा-धमकाकर पीट दिया। हंगामा होने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी पूर्व छात्रों के बारे में कॉलेज प्रशासन से जानकारी जुटाई जा रही है।
बागला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को मानिकपुर निवासी बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र को पूर्व छात्रों के एक गुटों ने घेर लिया। आरोप है कि गुट में एक पूर्व छात्र ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर अपने साथियों के उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उसके साथ जमकर मारपीट की। छात्र ने किसी तरह भागकर जान बचाई और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया। इसी बीच भीड़ जुटने पर आरोपी पूर्व छात्र फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से आरोपी पूर्व छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई। आरोपी पूर्व छात्र सासनी क्षेत्र निवासी बताया जा रहा है। वह अक्सर ही कॉलेज परिसर में घुस आता है और ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए खुराफात करता रहता है।
कॉलेज प्रशासन ने जारी किया पत्र
बीए द्वितीय वर्ष के छात्र को पीटने के बाद जब पुलिस बागला डिग्री कॉलेज पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने एक पत्र जारी कर दिया। पत्र के अनुसार सभी आरोपी पूर्व छात्रों के कॉलेज में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि पीड़ित छात्र ने पुलिस को तहरीर भी दी है। पीड़ित छात्र के मुताबिक उसके साथ मारपीट करने वाले पूर्व छात्र नहीं थे। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने ही उसके साथ मारपीट की है।
मारपीट करने वाले पूर्व छात्र हैं। उनके अभिभावकों को पत्र जारी कर दिया गया है। उनके कॉलेज में आने पर पाबंदी लगा दी गई है। अगर फिर भी वह कॉलेज में दिखाई देते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. चंद्रशेखर रावल, चीफ प्रॉक्टर, बागला डिग्री कॉलेज