बिजली की मांग में कमी होने पर हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की तीन यूनिटों सात नंबर, आठ नंबर और नौ नंबर को बंद कर दिया गया है। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर 3 अक्तूबर की रात 11 बजे से तीनों यूनिटें बंद हैं।
विज्ञापन
नौ नंबर यूनिट रात 11 बजकर 13 मिनट पर बंद की गई। इसके बाद आठ नंबर यूनिट रात 11 बजकर 15 मिनट पर और सात नंबर यूनिट रात 11 बजकर 17 मिनट पर बंद कर दी गई।
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि इस समय 660 मेगावाट क्षमता वाली दस नंबर यूनिट से 366 मेगावाट बिजली का उत्पादन लिया जा रहा है। लखनऊ मुख्यालय के अगले आदेश तक तीनों यूनिटें बंद रहेंगी।