फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आचार संहिता उल्लंघन में तीन पर मुकदमा, खाद्य सामग्री संग मिली थी नकदी और शराब

Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुभाष गली स्थित श्री वासुदेव विद्या मंदिर से खाद्य सामग्री के साथ पकड़ा गया था। परिसर से नकदी और शराब भी मिली थी। मामले में अरविंद कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी मोहल्ला बरीवाला, रामेश्वर गर्ग पुत्र गोपीराम निवासी नदी वाली गली, किशन गोपाल पुत्र रमेश चंद्र निवासी मोहल्ला बरौलियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पड़े हुए शराब के पैकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उड़नदस्ता प्रभारी द्वारा कस्बे के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इन्हें सोमवार की शाम सुभाष गली स्थित श्री वासुदेव विद्या मंदिर से खाद्य सामग्री के साथ पकड़ा गया था। परिसर से नकदी और शराब भी मिली थी। 
विज्ञापन


उप निरीक्षक दिनेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि वह टीम के साथ नगर पंचायत चुनाव उड़नदस्ता ड्यूटी और आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए निकाय क्षेत्र में तैनात थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे अंकुश गौड़ पुत्र राम प्रकाश शर्मा निवासी प्रोफेसर कॉलोनी द्वारा चुनाव में प्रतिबंधित सामग्री लोगों को बांटने की सूचना दी गई थी। मौके से टीम ने कुछ लोगों को खाद्य सामग्री बांटते पकड़ लिया। 

परिसर से 8000 रुपये भी मिले थे। जबकि विद्यालय से शराब भी बरामद हुई। मामले में अरविंद कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी मोहल्ला बरीवाला, रामेश्वर गर्ग पुत्र गोपीराम निवासी नदी वाली गली, किशन गोपाल पुत्र रमेश चंद्र निवासी मोहल्ला बरौलियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें