दीवार काटकर चूड़ी बनाने की सामग्री व सिलिंडर चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन। कस्बा के मोहल्ला कोलियान खुर्द स्थित एक चूड़ी कारोबारी के प्लाट की दीवार काटकर चोरों ने हजारों रुपये के सामान पार कर दिए।
घटना की जानकारी सुबह चूड़ी कारोबारी को उस वक्त हुई जब चेयरमैन के जेठ कारोबारी को जगाने के लिए उसके घर पर गए थे। बुधवार की रात्रि को मोहल्ला कोलियान निवासी सरफुद्दीन चूड़ी बनाने का कार्य करने के बाद प्लाट में रखी हुई कांच की बोरियों के साथ ही गैस सिलिंडर को रखकर प्लांट को बंद करके अपने घर के अंदर सो गए।
रात में चोरों ने दीवार काटकर प्लाट में रखी तीन कांच की बोरियां व एक सिलिंडर चोरी कर ले गए। कारोबारी ने इसकी सूचना कोतवाली पहुंचकर दी है। कारोबारी का कहना है कि तहरीर देने के बाद वह कोतवाली के तीन चक्कर पुलिस कर्मियों के पास लगाकर आए थे। लेकिन, रिपोर्ट लिखना तो दूर घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करना भी जरूरी नहीं समझा गया।