फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: होली पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम, शोक में डूबे परिजन

Sat, 15 Mar 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आगरा रोड पर शुक्ला होटल के निकट दोपहर को अज्ञात वाहन ने गांव नगला गिरधारी निवासी साइकिल सवार सत्यप्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव गढ़ी नौकस निवासी करीब 50 वर्षीय मुनेश सिसौदिया पुत्र चंद्रकेतु एक शीतगृह पर काम करते थे। वह 13 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे अपने बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में आगरा रोड पर मंडी समिति के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 
गांव कछपुरा निवासी करीब 65 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र रामप्रसाद 15 मार्च की दोपहर को करीब साढ़े 11 बजे अपनी परचून की दुकान का सामान लेने के लिए मोपेड से सादाबाद जा रहे थे। हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहे के निकट एक बाइक सवार ने लापरवाही से उनकी मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए। रास्ते में ही उन्होने दम तोड़ दिया। 

आगरा रोड पर शुक्ला होटल के निकट 15 मार्च की दोपहर को अज्ञात वाहन ने गांव नगला गिरधारी निवासी साइकिल सवार करीब 44 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र दौलतराम को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर परिजन पहुंच गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए हाथरस ले गए। यहां से उन्हें आगरा और फिर जयपुर ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें