फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Roadways: हाथरस से दिल्ली के लिए चलेंगी तीन नई बसें, बन रही समय-सारिणी, रेवाड़ी रूट से हटाईं दो बस

Sun, 25 Jan 2026 11:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस से रेवाड़ी रूट पर संचालित दो बसों को हटाया गया है। इन बसों को अब दिल्ली मार्ग पर चलाया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य बस को भी दिल्ली रूट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
हाथरस डिपो रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस से दिल्ली के बीच तीन नई रोडवेज बस सेवाएं जल्द शुरू होंगी। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती मांग और दिल्ली रूट पर बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही हाथरस डिपो द्वारा हरियाणा के रेवाड़ी रूट पर संचालित एक जोड़ी बस को हटाने का फैसला लिया गया है। इन बसों को अब दिल्ली मार्ग पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य बस को इस सेवा में जोड़ा जाएगा। कुल तीन नई बसें हाथरस से दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी।

इससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे, क्योंकि दिल्ली रूट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और अन्य यात्री आवागमन करते हैं। वर्तमान में सीमित बसों के कारण कई बार यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। डिपो के प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि तीन नई बसों की समय-सारिणी बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही इन बसों को नियमित सेवा में शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें