फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 Jul 2025 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरसान के गांव सुखा निवासी तीन कांवड़िया रामघाट से 71 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर गांव लौट रहे थे। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास पर गांव लहरा के निकट एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा बाईपास के निकट बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन


मुरसान के गांव सुखा निवासी अभिषेक, राहुल और चेतन रामघाट से 71 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर गांव लौट रहे थे। 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास पर गांव लहरा के निकट एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांवड़ियों का जल सड़क पर गिर गया। मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही उनके परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें