फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने से भिड़ीं बाइक, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव रतिमानगढ़ी के निकट बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक वृद्धा सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गांव महेरिया थाना सादाबाद निवासी अवधेश पुत्र ओमप्रकाश अपनी मां को बाइक पर बिठाकर कहीं जा रहा था। इस बीच रुतमान गढ़ी के निकट सामने से आ रही बाइक इनकी बाइक से टकरा गई। जिससे मां बेटा सहित दूसरी बाइक पर सवार अमन निवासी नाई का नगला घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पहुंचाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें