फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को रौंद दिया, हादसे में तीन युवकों की मौत

Thu, 05 Mar 2026 11:58 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

होली पर यूपी के हाथरस जनपद अंतर्गत सिकंदराराऊ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया।एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक सवार तीनों मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत अलीगढ़ राजमार्ग पर 4 मार्च की सुबह तीन बजे दिल्ली से एटा की तरफ जा रहे बाइक सवारों को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुस्तकीम (22), समीर खां (20) और असलम (24) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के कम्पिल निवासी मुस्तकीम उर्फ इकबाल पुत्र गुड्डू, कासगंज जिले के सिढ़पुरा निवासी समीर खान पुत्र मुन्ने खान और दिल्ली के नांगलोई निवासी असलम पुत्र राजू दिल्ली में नौकरी करते थे। तीनों एक बाइक से दिल्ली से लौट रहे थे। बुधवार की सुबह जीटी रोड स्थित गांव हुसैनपुर पर पीछे से आते अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।

तीनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले कागजों के आधार पर तीनों की पहचान हुई, जिसके बाद हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी गई। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें