फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चालक सहित तीन गिरफ्तार, 3500 किलो सरिया और चोरी में प्रयुक्त ट्रॉला बरामद

Sun, 16 Apr 2023 09:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट में पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी उपेंद्रनाथ दुबे ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी कंपनी 530 बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुरसान के गांव जवार में कार्य कराने का सब कांटेक्ट एक कंपनी को दे रखा है। इस कंपनी द्वारा सरिया मंगाने के लिए नौ अप्रैल को ट्रॉला भेजा गया था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार सरिया चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कंपनी ने एनएच के निर्माण कार्य के लिए सरिया मंगवाया गया था। मिलीभगत से सात टन सरिया चोरी कर लिया गया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने ट्रॉला के चालक और कंपनी के दो कर्मचारियों को चोरी किए सरिया और चोरी में प्रयुक्त ट्रॉला सहित गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट में पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी उपेंद्रनाथ दुबे ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी कंपनी 530 बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुरसान के गांव जवार में कार्य कराने का सब कांटेक्ट एक कंपनी को दे रखा है। इस कंपनी द्वारा सरिया मंगाने के लिए नौ अप्रैल को ट्रॉला भेजा गया था। 

स्टोर सुपरवाइजर व ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर ने मिलीभगत करके इस ट्रॉला से सात टन सरिया चोरी कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस घटना के खुलासे में लग गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3500 किलोग्राम चोरी का सरिया व घटना में प्रयुक्त ट्रॉला बरामद किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पिंटू सिंह निवासी इकरामपुर थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात, आनंद निवासी बेरसिया थाना बेटसिया जिला भोपाल व कृष्णा पुत्र अनुराग वलकेश्वर थाना कमला नगर जनपद आगरा शामिल हैं। पिंटू सिंह ट्रॉला पर चालक था, जबकि शेष दोनों इस कंपनी के कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें