फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गृहक्लेश के चलते खुदकुशी की आशंका

Sun, 16 Apr 2023 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चंदपा क्षेत्र के गांव नगला पाराशर निवासी गोपाल भारद्वाज के 26 वर्षीय बेटे कृष्णकांत भारद्वाज उर्फ टिंकू का शव रविवार की सुबह खेत पर पेड़ पर लटका मिला। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मृतक कृष्णकांत भारद्वाज उर्फ टिंकू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव नगला पाराशर में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चंदपा क्षेत्र के गांव नगला पाराशर निवासी गोपाल भारद्वाज के 26 वर्षीय बेटे कृष्णकांत भारद्वाज उर्फ टिंकू का शव रविवार की सुबह खेत पर पेड़ पर लटका मिला। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंच गए और पुलिस भी वहां आ गई। 

विज्ञापन


बताते हैं कि युवक ने गृहक्लेश के चलते खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी चंदपा रीतेश कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के और स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें