पुलिस अभिरक्षा में मोर के हत्यारोपी
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
वन दरोगा ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या के आरोप में शुक्रवार की शाम कौमरी बंबा पुलिया स्थित पुरानी कोठी सिंचाई विभाग के समीप से तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। मोर का पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार करने के लिए वन दरोगा उसे अपने साथ ले गए।
तहरीर में वन दरोगा अली हसन एवं रनवीर सिंह ने कहा है कि शुक्रवार की शाम सिंचाई विभाग की पुरानी कोठी के पास पहुंचे तो तीन लोग कोठी के पास खड़े दिखे। उनके हाथ में एक मृत मोर था। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना नाम सत्यप्रकाश पुत्र मंशाराम निवासी कठैरा आलमपुर थाना विजयगढ़ व प्रीतम पुत्र प्रेमपाल निवासी लालपुर थाना गभाना व बाबू भाइया पुत्र रामनाथ निवासी चगोली थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ बताया था। आरोप है कि तीनों ने मिल कर मोर को मारा है। सत्यप्रकाश ने बताया कि मोर की गर्दन कटी हुई थी। वन दरोगा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।