फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मथुरा-बरेली मार्ग पर चलेंगी तीन अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-बरेली मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी अब कम होने जा रही है। इस मार्ग पर परिवहन निगम द्वारा तीन अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक इस मार्ग पर केवल चार बसों का ही संचालन हो रहा था, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब बसों की कुल संख्या सात हो जाएगी।
विज्ञापन




सात बसों के संचालन से मथुरा, हाथरस जंक्शन, रति का नगला, सिकंदराराऊ और कासगंज के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। यात्रियों को अब अधिक बसों के विकल्प मिलेंगे और यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगी।



गौर हो कि इस मार्ग पर भीड़ अधिक होने से यात्रियों को समय पर बसें नहीं मिल पाती थी। इसी समस्या को देखते हुए स्थानीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर परिवहन निगम को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि अतिरिक्त बसों के संचालन से इस मार्ग पर यात्रियों का भार कम होगा और सेवाओं में सुधार आएगा। जल्द ही नई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें