फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छीतूपुर चोरी का किया खुलासा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद

Sat, 11 Jul 2026 09:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक महिला समेत तीन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से पांच जोड़ी चांदी की पायजेब, दो बच्चा करधनी, सोने की तीन अंगूठियां और 33,300 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
चोरी के आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कोतवाली पुलिस ने छीतूपुर गांव में बीती 7 मई को हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश निवासी जहांगीरपुर कोडरा, योगेश निवासी छीतूपुर और एक महिला शामिल है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पांच जोड़ी चांदी की पायजेब, दो बच्चा करधनी, सोने की तीन अंगूठियां और 33,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पीड़ित महावीर सिंह ने सात मई को अपने घर से नकदी और आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी। संदिग्धों की चेकिंग के दौरान नगला रति के पास से इन आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने चोरी के सामान और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें