कस्बा निवासी रेखा पत्नी सुंदर सिंह ने रविवार को पुलिस को बताया है कि 22 अगस्त को उनके जेठ व बड़े बेटे में विवाद हो गया था। आरोप है कि जेठानी व उसके लड़के ने पति को पकड़ लिया। लाठी-डंडों हमला कर दिया। इसमें महिला का पति पति सुंदर सिंह घायल हो गया। घायल की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब इस मुकद्दमे को वापस लेने के लिए उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। गांव में न रहने देने और जान से मरवा दिए जाने की धमकी दी जा रही है।