फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बिगड़े हालात, हर तरफ जलभराव

Sat, 23 Sep 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
बा‌रिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में पिछले 36 घंटों से चल रहा बारिश का सिलसिला शनिवार को भी रुक-रुककर जारी रहा। कभी रिमझिम फुहारों तो कभी तेज बौछारों ने जिले को भिगोया। लगातार वर्षा से जलभराव के हालात और भयावह हो गए हैं। सड़कें दूसरे दिन भी गंदे पानी में डूबी रहीं तो खेत-खलिहान भी पानी से लबालब नजर आए। मौसम में आई तरावट से लोग सुकून महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


तरावट के लिए कूलर और पंखों की जरूरत न के बराबर रह गई है। रात में तो पंखों की हवा में भी लोगों को चादर और कंबल ओढ़ने पड़ रहे हैं। आसमान पर छाए बादलों को देखकर कहा जा रहा है कि बारिश का यह सिलसिला अगले कुछ घंटों तक और जारी रह सकता है। रबी की फसल की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरों पर बारिश ने मुस्कान बिखेर दी है।

गुरुवार की रात से रिमझिम फुहारों के साथ शुरू हुआ बारिश का क्रम शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शहर के पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, मोहनगंज, चामड़ गेट, जलेसर रोड, डाकखाना वाली गली, किला गेट, सीयल खेड़ा, जामा मस्जिद चौराहा आदि इलाकों में एक से दो फीट तक गंदा पानी जमा हो गया। नाले-नालियाें का पानी उफनकर सड़कों पर आ गया।
विज्ञापन


पानी छंटने के बाद इन रास्ताें पर कीचड़ हो गई। केंद्रीय विद्यालय, क्राइम ब्रांच ऑफिस, बागला जिला अस्पताल, बीएसए दफ्तर, डीआईओएस दफ्तर के पास भी जलभराव होने से लोगों को काफी मुश्किलें पेश आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें