फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर दी तेजाब फेंकने की धमकी

Thu, 02 May 2024 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर एक विवाहिता ने कोतवाली हाथरस गेट में एक युवक के खिलाफ वीडियो, फोटो दिखाकर ब्लैक मेल कर अश्लील हरकत करने, विरोध करने पर पीटने और तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन





विवाहिता ने कहा है कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी एक युवक काफी लंबे समय से उसका पीछा कर उत्पीड़न कर रहा है। आरोपी लंबे समय से ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। वह जहां भी नौकरी करती है, वह वहां पहुंचकर बदतमीजी करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इस कारण उसे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी।



आए-दिन फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता है और फोटो वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल करता है। अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर उसके के ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। आरोपी बात नहीं माने पर विवाहिता को उसके पति व बच्चों को उठाने और जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन




दो अप्रैल की शाम को वह किसी काम से जा रही थी। तभी आरोपी पीछा करते हुए आ गया और जबरन हाथ पकड़कर रोककर गालियां देने लगा। उसके हाथ से सोने की अंगूठी और पर्स में रखे रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर राह चलते लोगों ने उसे बचाया। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें